BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2024, 11:09 am
BIG NEWS : पिपलियामंडी पुलिस को मिली सफलता, 31 लाख की चोरी गई लहसुन से भरे ट्रक को किया बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कुलदीप और मुबारिक फरार, पढ़े खबर      

Share On:-

पिपलियामंडी। एक माह पहले 31 लाख से अधिक की चोरी गई लहसुन से भरे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
पिपलियामंडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को फरियादी लोकेश पिता शंकरलाल हरजानी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैंने अपनी फर्म से पार्वती ओनीयन कंपनी धुपगुडी वेस्ट बंगाल के लिए 31 लाख 53 हजार 735 के कीमत की 458 कट्टे में भरी 117 क्विंटल लहसुन को आइशर ट्रक क्रमांक आरजे 17 जीबी 0311 में लोड कर 31 जनवरी की शाम को ट्रक ड्राइवर ललित कुमार पिता पुरीलाल मेहर निवासी नींव कालोनी मोतीपुरा थाना झालरा पाटन जिला झालावाड राजस्थान व क्लीनर कुलदीप पिता रामजीलाल लोहार निवासी भीलवाडा लेकर निकले थे।
दोनों ने मिलकर 195 कट्टो में भरा 52 क्विंटल लहसुन की चोरी कर बेच दिया। मामले में पुलिस ने चालक व क्लीनर के खिलाफ धारा 406, 407 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए एसआई बापू सिंह बामनिया को आरक्षक जितेंद्र मालोदे, वाजीद खान को रवाना किया गया।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कृषि मंडी मंदसौर से आरोपी ललित मैहर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 कट्टे में भरा 3 क्वींटल और आयशर ट्रक को जब्त किया जबकि कुलदीप लोहार और मुबारिक फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE