BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2024, 12:03 pm
BIG NEWS : वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, सेक्सस्टोर्शन कर पीड़ित से 23 लाख रुपये ऐंठे बदमाश ने, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर निवासी एक व्यक्ति के मोबाईल पर वीडियो कॉल कर व्यक्ति व लड़की की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर 23 लाख रुपये की ठगी करने वाली साइबर फ़्रॉड गैंग के एक सदस्य को चंदेरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ शहर निवासी एक व्यक्ति के मोबाईल पर व्हाट्सएप से वीडियो कॉल आया जिसमें एक लड़की अश्लील अवस्था में विडियो कॉल पर नजर आई जो आपत्तिजनक अवस्था में विडियो कॉल पर थी, जिसने उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। उसके बाद उस व्यक्ति के उसी नंबर पर अलग-अलग नंबरों से फोन पर धमकिया आनी शुरु हो गई। अज्ञात लोगों ने उस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने व बदनाम करने की धमकी देकर उनके बैंक खातों में रुपये जमा करवाने के लिए कहा। जिस पर उस व्यक्ति ने अलग-अलग कई बार कुल 23 लाख रुपये उनके खातों में डाल दिये। मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पर ऑनलाइन फ़्रॉड का प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी चंदेरिया संजय शर्मा को दी गई।
थानाधिकारी संजय शर्मा ने अनुसंधान के दौरान जुटाई गई जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम गठित कर टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया। टीम ने तकनीकी माध्यमों से अथक प्रयास कर शहडोल मध्यप्रदेश से फ़्रॉड करने वाली गेंग के एक सदस्य मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी हिमांशु सोनवानी पुत्र जयराम सोनवानी को शहडोल मध्यप्रदेश से डिटेन किया, जिसे पुछताछ के बाद उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी हिमांशु को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांण्ड पर लिया गया जिससे गेंग के दुसरे सदस्यों की जानकारी व तलाश करते हुए ऑनलाईन फ्रॉड के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE