BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2024, 2:18 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के जीरन थाना अंतर्गत मिली लाश का मामला, मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका, रात को बाइक से निकला था घर से सूंदर, बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे समाजजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। जिले से आज फिर एक बड़े अपराध की खबर सामने आने से सनसनी फैल गई है। जीरन थाना अंतर्गत गांव तालखेड़ा से बरखेड़ा के बीच में बत्तीस साल के व्यक्ति की लाश मिली हैं। मृतक व्यक्ति का नाम सुंदरलाल पिता रामेश्वर गुर्जर है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सुंदर की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। सिर पर भी चोट का निशान है। बताया जा रहा है कि सुंदर रात को 10 बजे घर से यह बोलकर निकला था कि मैं आ रहा हूं। लेकिन वह सुबह तक नहीं लौटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने सूंदर की लाश देखे जाने के बाद परिवार को सुबह जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जीरन थाना प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। युवक की लाश के पास उसकी मोटरसाइकिल पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि उसका मोबाइल युवक के पास नहीं पाया गया। सुबह 11 बजे करीब सुंदर का शव जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस तुरंत जांच में जुट गई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग, परिचित और परिजन जिला अस्पताल पर इकट्ठा हो गए हैं। सुंदर लाल मल्हारगढ़ तहसील के खेरखेड़ा गांव का रहने वाला है। जिला अस्पताल में सुंदर के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल द्वारा किया जा रहा है। जिसकी वीडियो ग्राफी भी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE