BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2024, 11:04 am
BIG BREAKING : नीमच जिले का भरभड़िया और काली अंधेरी रात, जब अज्ञात बदमाशों ने गांव में खेला ये खूनी खेल तो फैल गई सनसनी, जब चिल्लाया बच्चा तो दौड़े ग्रामीण, सूचना मिलते ही एक्शन में आई खाकी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। जिले में वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि जिले में प्रतिदिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा हैं। खाकी का खौफ अपराधियों के मन में थोड़ा भी नहीं रहा हैं। आज फिर नीमच जिले में हत्या का एक मामला सामने आया हैं। शहर के केंट थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भरभड़िया में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंट थाना अंतर्गत भरभड़िया गांव में रात्रि करीब 12.30 बजे शंभूलाल पिता हजारीलाल पाटीदार घर में सोया हुआ था। उनके पास एक बच्चा भी सोया हुआ था। तभी अज्ञात हमलावर घर में घुसे और कुल्हाड़ी से शंभूलाल के सिर पर वार कर दिया। बच्चे के जागने पर हमलावर ने उसका मुँह दबोच लिया। शंभूलाल को मारकर हमलावर लगभग 01 लाख रूपए नकद अपने साथ ले गए। अपराधियों के जाने के बाद बच्चे ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इस नृशंस वारदात की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। गुरुवार सुबह मृतक शंभूलाल का शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। 
ग्रामीणों का कहना हैं कि शंभूलाल पाटीदार बहुत ही भोले व्यक्ति थे। उन्हें गांव में सभी भोला कहकर ही पुकारते थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। जानकारी के अनुसार शंभूलाल कुछ ही दिन पहले नीमच मंडी में पोस्ता दाना बेचकर आये थे। इस पोस्ता दाना की एवज में उन्हें जो रूपये मिले थे वह घर में ही रख रखे थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE