नीमच। कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी को पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पतालत लेकर पहुंची है। जिला अस्पताल के समीप स्थित ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की टीम तस्कर बाबू सिंधी का मेडिकल करेगी।
आपकों बता दें कि 4 फरवरी को समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए जानलेवा हमले के बाद से ही कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी फरार चल रहा था। इसकी तलाश में पुलिस की टीमें कई जगह दबिश दे रही थी। इसी दौरान तस्कर बाबू सिंधी ने खुद को सरेंडर किया है। आज गुरूवार को कैंट पुलिस बाबू सिंधी को मेडिकल के लिए जिल अस्पताल लेकर पहुंची है। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका मेडिकल किया जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।