BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2024, 7:08 pm
BIG NEWS : कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी ने बनाया था बेटे का फर्जी मेडिकल, समाजसेवी अशोक अरोरा की हत्या के लिए हाईकोर्ट से पैरोल की अवधि भी बढाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कुख्यात तस्कर बाबू उर्फ जयकुमार सिंधी नीमच में चार फरवरी को समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर हुई फायरिंग के मामले में मास्टर माईंड निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
सूत्रों से जानकारी के अनुसार बाबू सिंधी को 19 दिसंबर 2023 को हाईकोर्ट से एक महीने की पैरोल मिली थी। वह भोपाल सेंट्रल जेल में बंद था। इससे पहले वह भैरवगढ सेंट्रल जेल में था, जहां पर शार्प शूटर बाबू फकीर के साथ एक बैरक में रहा। शार्प शूटर बाबू फकीर से जेल में दोस्ती बढाई और बाबू फकीर की कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी के जीजा ने पैरोल करवाई। बीते माह पैरोल की अवधि बढाने के लिए बाबू सिंधी ने हाईकोर्ट में आवेदन किया। जिसमें उसके बेटे को बीमारी और उसके रिश्तेदार भाई की जयपुर में मृत्यु बताया। रतलाम की मेडिकल रिपोर्ट लगाई गई। सूत्र बताते है कि फर्जी मेडिकल रिपोर्ट का बाबू सिंधी ने सहारा लिया। सीबीएन ने भी इस बात का विरोध किया था। 17 जनवरी को हाईकोर्ट में फिर एक माह की अवधि बढाने का आवेदन लगाया। हाईकोर्ट ने 19 फरवरी तक पैरोल की अवधि बढाई थी। बाबू सिंधी ने इसलिए पैरोल की अवधि बढाई कि वह शार्प शूटरों को सुपारी देकर समाजसेवी अरोरा की हत्या करवा सके। पुलिस अगर बाबू सिंधी द्वारा पेश किए गए हाईकोर्ट में उसके बेटे की मेडिकल रिपोर्ट की जांच करें तो यह भी धोखाधडी और जाली दस्तावेज तैयार करने का अपराध बनता है। पुलिस हत्या की सुपारी देने वाले बाबू सिंधी से पूछताछ में जुटी हुई है, इस मामले में और कई खुलासें हो सकते है।
बेटे का उपचार करने की बजाय हत्या की प्लॉनिंग में जुटा रहा बाबू सिंधी— 
कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी का जेल से पैरोल पर आने का एक ही मकसद था कि वह शार्प शूटरों को सुपारी देकर समाजसेवी की हत्या करवा सके। उसके बेटे का बीमार होने का फर्जी मेडिकल रतलाम से बनाया। बाबू सिंधी पैरोल के दौरान एक बार भी उसके बेटे का उपचार करवाने के लिए एक भी अस्पताल में नहीं गया, वहीं उसके रिश्तेदार भाई की मौत पर भी ज्यादा दिन वहां पर नहीं रूका।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE