BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2024, 5:18 pm
BIG NEWS : नीमच-चितौड़गढ़ हाईवे और जलिया चेक पोस्ट, जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रुकवाई आई10, फिर जैसे ही ली कार की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए मनासा का राहुल ऐसा क्या ले जा रहा था वाहन में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बॉर्डर स्थित जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक आई-10 कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 56 किलो 300 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन व रामसुमेर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा के सुपर विजन में गुरुवार को थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा गोकुल लाल डांगी उप निरीक्षक मय जाप्ता प्रधान आरक्षक हरविन्द्र सिंह, आरक्षक रतनसिंह, रामकेश, अमित, विजय व सरियाराम द्वारा नीमच-चितौड़गढ़ हाईवे रोड जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंन्दी के दौरान एक हुंडई आई10 कार को रुकवा कर तलाशी ली तो कार में 02 प्लास्टिक के कट्टों में 56 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा भरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के भाटखेड़ी नाका, मनासा थाना मनासा निवासी 23 वर्षीय राहुल धनगर पुत्र सुरजमल धनगर को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE