BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2024, 2:26 pm
BIG BREAKING : समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर पुलिस ने बाबू सिंधी के बाद राकेश अरोरा को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर खाकी मांगेगी रिमांड, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। रविवार 04 फरवरी को समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने राकेश अरोरा को गिरफ्तार किया हैं। गोलीकांड के मुख्य आरोपी जयकुमार सबनानी उर्फ़ बाबू सिंधी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाबू सिंधी अभी पुलिस रिमांड पर हैं। 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने बताया कि 04 फरवरी को हुई फायरिंग की घटना बाबू सिंधी ने शूटर्स बुलाकर जो ये पूरा प्लान बनाया था उसमे शुरू से ही राकेश अरोरा की भूमिका संदिग्ध आ रही थी। जब बाबू सिंधी से रिमांड के दौरान पूछताछ की गई तो उसने इस गोलीकांड मामले में राकेश अरोरा की भी संलिप्तता बताई। बाबू सिंधी ने कई ऐसे तथ्य बताए जिसमे राकेश अरोरा की भूमिका रही हैं। गोलीकांड मामले में राकेश अरोरा के शामिल होने पर राकेश अरोरा को गिरफ्तार किया गया। केंट थाने पर राकेश अरोरा के खिलाफ धारा 120 बी में प्रकरण दर्ज किया गया हैं।  

बताते चले कि 04 फरवरी को रविवारसमाजसेवी अशोक अरोरा पर शाम को 04 शूटर्स ने फायरिंग की थी। जिसमे समाजसेवी अशोक अरोरा बाल बाल बच गए थे। वहीं एक शूटर्स की हमले में मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हमले के मास्टरमाइंड बाबू सिंधी को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को बाबू सिंधी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद बाबू सिंधी 12 फरवरी 2024 को शाम 04 बजे तक पुलिस रिमांड पर हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE