पिपलियामंडी। मंदसौर-नीमच फोरलेन पर गायत्री शक्तिपीठ पिपलियामंडी के यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर घायल हो गए जिन्हे उपचार केलिए जिला चिकित्सालय मंदसौर भेजा गया। उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील से तीन युवक मोटरसाइकल से मंडफिया स्थित श्री सांवलिया के दर्शन करने गए थे। दर्शन कर जब वापस लोट रहे थे तो पिपलियामंडी के यहां गायत्री शक्तिपीठ के पास बाइक अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में 30 साल के पप्पू निवासी कान्हाखेड़ी महिदपुर की मौत हो गई। वहीं जीवन पिता रतनलाल उम्र 45 वर्ष निवासी जरखेड़ी महिदपुर और रामचंद्र उम्र 30 साल निवासी कान्हाखेड़ी महिदपुर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मल्हारगढ़ 108 एंबुलेंस पायलट अनिल सोलंकी और ईएमटी विकास धनगर द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।