BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2024, 2:55 pm
BIG NEWS : रतलाम जिले का गांव परवलिया और 19 साल की अंकिता, जब युवती ने उठाया ये बड़ा कदम तो सहम उठे परिजन, फिर आनन-फानन में पहुंचे थाने, जैसे ही सामने आया लड़की का ये वायरल वीडिओ तो उठा इस राज से पर्दा, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर     

Share On:-

जावरा। बांछड़ा समुदाय में अब शिक्षित युवतियां जिस्मफरोशी के इस दलदल से बाहर निकलना चाहती हैं। युवतियां बकायदा इसके खिलाफ आवाज उठा रहीं ताकि खुद का घर-परिवार बसा सकें। ऐसा ही एक मामला जावरा तहसील के रिंगनोद थाना अंतर्गत गांव परवलिया से सामने आया हैं। गांव की एक युवती 08 फरवरी से घर से लापता थी। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी रिपोर्ट रिंगनोद थाने पर दर्ज करवाई थी।  पुलिस ने भी मामला संज्ञान में लेकर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच लापता लड़की का एक वीडियो सामने आया जिसमे युवती परिजनों पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। 

वायरल वीडियो में 19 वर्षीय युवती अंकिता चौहान कह रही है कि मैं परवलिया की रहने वाली हूं। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हूं और पढ़-लिखकर घर बसाना चाहती हूँ। मैंने समाज के ही एक शिक्षित युवक आदित्य से प्यार किया और उसी के साथ शादी कर घर बसाना चाहती हूं। लेकिन मेरे परिजन राजी नहीं हैं। वे मुझसे जबरन धंधा करवाना चाहते हैं, इसीलिए मैं घर से भागी हूं। यदि परिजन मेरी गुमशुदगी या आदित्य के खिलाफ एफआईआर लिखवाने आए तो पुलिस ना लिखे। 

उक्त मामले में रिंगनोद थाना प्रभारी पी आर डावरे का कहना है कि परवलिया निवासी एक पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। हमारे संज्ञान में ऐसा कोई कोई वीडियो नहीं आया हैं। यदि युवती ने परिजनों पर देह व्यापार में धकेलने हैसे गंभीर आरोप लगाए हैं तो जांच करेंगे और उचित कार्यवाई की जाएगी। 
 
युवतियां देह व्यापार में लिप्त, युवक को शादी के देना पड़ते हैं लाखों रुपए-
रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के 82 गांवों में इस समुदाय की करीब 30 हजार आबादी है। इनमें से लगभग 3 हजार से अधिक महिलाएं व युवतियां देह व्यापार के दलदल में फंसी हैं। ऐसे में समाज के युवकों को शादी के लिए लड़की नहीं मिल पाती है। यदि कोई युवक शादी करना चाहता है तो उसे लाखों रुपए देना पड़ते हैं। कभी-कभी तो 15 लाख रुपए डिमांड रहती है। कई गरीब परिवार के लड़के इतने रुपए की व्यवस्था नहीं कर पाते और फिर उन्हें महाराष्ट्र या अन्य राज्यों में जाकर शादी करना पड़ती है। हालांकि अब परिदृश्य बदल रहा है। समाज के युवक-युवतियां जागरूक हो रहे हैं। पढ़-लिखकर नया समाज व अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE