BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2024, 3:20 pm
NEWS : राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश को जन्म दिवस पर शासन प्रभावक पद से अलंकृत किया गया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महाराष्ट्र के नासिक रोड जैन स्थानक भवन में सभी साधु साध्वी एवं नासिक सकल जैन संघ की ओर से राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश को उनके जन्मदिवस पर शासन प्रभावक पद से अलंकृत किया गया। उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि ने राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश के 68 वें जन्मदिन पर संबोधित करते कहा कि एक व्यक्ति को प्रभावित करके धर्म की ओर अग्रसर करना तीन लोग की संपत्ति से बड़ा दान है। उन्होंने कहा हर जाति धर्म संप्रदाय शासन प्रशासन और सरकारों को प्रभावित करके काम करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि आचार्य हेमचंद्र आचार्य सिद्ध सेन दिवाकर तीनों दादा गुरुदेव 10 दिवाकर गुरुदेव चौथमल जी महाराज साहब त्याग और साधना से राजाओं को प्रभावित करके शासन की अभूत पूर्व प्रभावना की स्वर्णिम इतिहास में राष्ट्रसंत का नाम भी सदियों तक रहेगा। अनुष्ठान आराधिका महासती डॉक्टर कुमुदलता ने कहा कि राष्ट्र संत के कार्यों से दिवाकर परिवार ही नहीं संपूर्ण जैन समाज के साथ मानव समाज गोरांवित होता है।
स्वर साम्राज्य महासती महाप्रज्ञा ने गुरुदेव मुनि कमलेश पर गुरु भक्ति गीत प्रस्तुत किया। कौशल मुनि अक्षत मुनि, हठयोगी धैर्य मुनि, आगम ज्ञाता तपस्वीरत्न वैभव मुनि ने राष्ट्र संत का अभिनंदन करते हुए कहा कि जेल में गौशाला चालू करके क्रांति का शंखनाद किया।
राष्ट्र संत कमल मुनि ने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण, सेवा, अंतर मन से निस्वार्थ भाव ने दिलों को जीत लिया उसने परमात्मा को जीत लिया।
सलाहकार गुरुदेव सुरेश मुनि उपाध्याय प्रवर, गुरुदेव गौतम मुनि, आगम मनीषी प्रवर्तक गुरुदेव विजय मुनि, उप प्रवर्तक अरुण मुनि, मेवाड़ गौरव महासती डॉक्टर चंदन, प्रखर वक्ता महासती अक्षय ज्योति, उपप्रवर्तनी महासती सत्य साधना, महासती चारू प्रज्ञा, महासती डॉक्टर कुमुद लता, महासती रिद्धिमा सहित सभी साधु साध्वी एवं नासिक सकल जैन संघ की ओर से राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश को शासन प्रभावक पद से अलंकृत किया। सभा स्थल गगन भेदी नारों से गूंज उठा। ड्राई फ्रूट्स की प्रभावना वितरण की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE