चित्तौड़गढ़। श्री हरिवंश कीर समाज समिति, श्री महाराणा कुंभा सेवा संस्थान, समस्त ब्राह्मण विकास सेवा संस्थान, श्री देव सेवा समिति की सामूहिक बैठक देवनारायण मंदिर नोबल स्कूल के पास संपन्न हुई।
चार समाजों के संस्थानों का रजिस्ट्रेशन करवा कर 8 साल पूर्व भूमि आवंटन हेतु फायले नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में लगाई गई थी लेकिन आज दिन तक भूमि आवंटन नहीं हुआ है इसी वजह से आज यह बैठक बुलाई गई थी I चार समाजों को आवंटन हेतु चिह्नित भूमि आराजी नंबर 293 राजस्व ग्राम मीठा राम जी का खेड़ा में आए दिन अतिक्रमण हो रहे हैं इस हेतु चार समाजों ने मिलकर संघर्ष समिति का गठन किया एवं चिह्नित भूमि को संस्थाओं के कब्जे में लेने का निर्णय किया है I संघर्ष समिति द्वारा राज्य सरकार को भूमि आवंटन हेतु अति शीघ्र भूमि आवंटन करवाने के लिए आग्रह किया जाएगा I संघर्ष समिति की हर महीने बैठक बुलाने का भी निर्णय किया गया I
चार समाजों कि संयुक्त बैठक में शंकर लाल कीर, रामबक्श, रामेश्वर लाल, देवकिशन, अंबालाल, राजेंद्र सिंह नारेला, प्रदीप सिंह नाहरगढ़, उदय सिंह सिंघोला, छोटू सिंह शेखावत, देवेंद्र पाल सिंह, नारायण सिंह, भगवत सिंह, महेंद्र सिंह कानावत, शंकर सिंह, राजेंद्र पालीवाल, मनोहर शर्मा, मदन त्रिपाठी, सुनील जोशी, आशीष शर्मा, प्रदीप शर्मा, नारायण लाल, शंभू लाल आदि मौजूद रहे I