मनासा। मनासा थाना अंतर्गत मनासा बड़कुआ रोड पर ग्राम बरथुन के समीप देर शाम 6.30 बजे करीब तेज गति से चलते हुए एक बाइक सवार युवक सोनू पिता दशरथ खटीक उम्र करीबन 22 वर्ष निवासी बरथुन असंतुलित होकर गिर गया और घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने मनासा थाना डायल हंड्रेड को सूचना दी मौके पर पहुंची थाना डायल हंड्रेड स्टाप की मदद से घायल युवा को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल युवक का उपचार जारी है।