मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम किरपुरीया निवासी युवक कारुलाल पिता जगदीश दायमा जाति बंजारा उम्र 30 वर्ष की सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के लगभग पठार क्षेत्र के ग्राम भदाना में मजदूरी करते समय अचानक करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार किरपुरिया निवासी कालूलाल बंजारा सोमवार को मजदूरी से पिकअप में रायडे का सुखला भरने गया था। तभी खेत के ऊपर निकल रहे 33 केवी हाई वोल्टेज करंट के तार पिकअप आ गई, जिससे पिकअप में करंट फैल गया और करंट लगने से मौके पर ही कारूलाल की मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर लाइट बंद करवाई और उक्त युवक को रामपुरा शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। रामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के शव का सोमवार शाम पोस्टमार्टम करवाया।