झाबुआ। झाबुआ विधानसभा के पूर्व विधायक (2013 से 2015 तक) शांतिलाल बिलवाल का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार शाम गुजरात के बड़ौदा में एक निजी अस्पताल में बिलवाल ने अंतिम सांस ली। बिलवाल बीते कुछ समय से आंतों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने राजके नीति की शुरुआत 2001-2002 में छात्र जीवन से की।
झाबुआ के शहीद चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज छात्रसंघ के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से पहले अध्यक्ष बने थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे और 2013 में भाजपा विधायक बने। 2018 में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन भरा, लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया। 2023 में भी टिकट के लिए दावेदारी की थी।