मनासा। मनासा तहसील की ग्राम पंचायत आंतरी माता में आंतरी माता क्रिकेट क्लब द्वारा विधायक कप-2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का पांच दिवसीय आयोजन रखा गया। जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र से कई टीमों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोमवार को फाइनल मुकाबला ग्राम हाड़ी पिपलिया व तलाऊ के बीच खेला गया जिसमें प्रथम विजेता टीम हाड़ी पिपलिया व उपविजेता टीम तलाऊ रही।अतिथियों द्वारा प्रथम विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रूपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, क्रिकेट प्रेमी व ग्रामीण जन मौजूद रहे।