नीमच। शहर के फोरलेन स्थित चौथखेड़ा फंटे के यहां सोमवार रात्रि में भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और भारी वाहन की जबरदस्त भिड़ंत के बाद हादसे में 03 लोगों की मौत हो गई। वहीं 03 लोग गंभीर घायल हो गए। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं। मृतक और घायल रतलाम जिले की आलोट तहसील के गांव डाबडिया के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार अर्टिगा कार से सोमवार गांव थमगुराडिया गांव में विवाह समारोह में उपस्थित होने के बाद सोमवार को ही 06 लोग रात को करीब 10.30 बजे सांवलिया जी मंदिर दर्शन करने के लिए रवाना हुए। तभी रात्रि में 01.30 बजे करीब नीमच शहर के फोरलेन स्थित चौथखेड़ा फंटे पर अज्ञात ट्रक से अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पर तुरंत पुलिस 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। हादसे में तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के नाम है कचरू उर्फ दीपेश पिता अनोखी लाल पाटीदार उम्र 30 वर्ष, ओमप्रकाश पिता नागुलाल पाटीदार उम्र 18 वर्ष और नरेंद्र सिंह पिता भवर सिंह उम्र 23 वर्ष हैं। यह तीनों व्यक्ति रतलाम जिले के आलोट तहसील के गांव डाबडिया के रहने वाले हैं। इसके अलावा दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से दो को उदयपुर रेफर किया गया है, और एक का इलाज जिला चिकित्सालय नीमच में जारी है।
जिला चिकित्सालय में मंगलवार सुबह मृतकों के शव का पोस्टमार्टम नीमच सिटी थाने पर पदस्थ एसआई आजाद मोहम्मद खान की उपस्थिति में किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।