पिपलियामंडी। मां शारदा की प्रतिमा को पुष्पों से सुसज्जित कर विभिन्न साज सज्जा के साथ मंगलवार को कबीर विद्यालय पिपलियामंडी में बसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां शारदा की वंदना के साथ मां को पुष्प समर्पित किए गए। पीले वस्त्रो में सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण आकर्षक दिखाई दिए।
विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर रश्मि पमनानी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल परमार ने शारदा मां की आरती व पूजन से कार्यक्रम को प्रारंभ किया। विद्यार्थियों को आज के दिन ऋतुराज बसंत के आगमन के साथ बसंत पंचमी का महत्व बताया गया। कक्षा चौथी के नमन धनगर ने बसंत पंचमी के महत्व को बड़े ही सरल शब्दों में विद्यार्थियों को अपने भाषण के द्वारा बताया। विश्व में सभी के मन से अज्ञान का अन्धकार विलुप्त हो एवं जन-जन ज्ञानरूपी रोशनी से अपने जीवन को उज्जवल बनाए यही आज के दिन का संदेश है।