BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2024, 8:35 pm
BIG NEWS : पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन पिपलियामंडी में कल, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार होंगी शामिल, समाज की धर्मशाला पर बने नये भवन का करेगी लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पाटीदार समाज का वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बुधवार को पिपलियामंडी स्थित पाटीदार समाज की धर्मशाला पर में 27वां सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसमें 15 वर-वधू परिणय सूत्र में बंधेगे। 

पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट मंदसौर नीमच समिति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार मनासा खुर्द ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष भी हो रहा है। यह आयोजन पिपलियामंडी रेलवे ब्रिज के पास जेतपुरा सोनी रोड़ स्थित धर्मशाला में सुबह 07 बजे गणपति स्थापना, 7.30 बजे बारातियों का आगमन व स्वागत, स्वल्पाहार, दोपहर 08 से 09 बजे तोरण व वरमाला, स्टेज प्रात 10 बजे से 11 बजे तक, प्राणिग्रहण संस्कार प्रात 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक, अशार्वाद समारोह दोपहर 01 बजे से 3 बजे तक, और शाम 04 बजे बिदाई होगी। यह पूरा आयोजन मुख्य यजमान पं मुकेश जी शास्त्री बाबरेचा वालें जिला मंदसौर के सान्निध्य में होगा। 

पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट सचिव प्रहलाद पाटीदार बामनिया ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद एमपी, अध्यक्षता बतौर कृष्णकांत पटेल प्रांताध्यक्ष मप्र पाटीदार समाज संगठन, नंदकिशोर पाटीदार प्रदेश महामंत्री मप्र पाटीदार समाज संगठन विशेरू रूप से मौजूद रहेगें। इस दौरान पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट मंदसौर नीमच समिति द्वारा धर्मशाला पर बनायें गये भवन का लोकार्पण इन अतिथियों के द्वारा किया जायेगा। जिसके बाद वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होगें। वहीं विशिष्ट अतिथि बतौर नीमच-मंदसौर के कई पाटीदार समाज संगठन के पदाधिकारी व नेतागण मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE