भोपाल। बरखेड़ी स्थित जय माँ कालका दरबार में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं। जिसमें दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, पूजन के साथ महिलाओं द्वारा भजन संध्या का किया जा रहा आयोजन। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रृंगार सेवक सुमित मालवीय, कुलदीप सोंधिया, संतोष साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।
सेविका मोहिनी मालवीय ने बताया कि दरबार में अखंड ज्योत जलाई गई है। प्रतिदिन महाआरती के साथ मां की आराधना में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।