चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ इन्टेक चेप्टर की ओर से मेरी स्मारक खोज की शैक्षिक शाखा विरासत शिक्षा एवं संचार सेवा द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए इन्टेक चेप्टर के जिला सह संयोजक मनीष मालीवाल ने बताया कि देश की प्राकृतिक, मानव निर्मित एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्यरत संगठन इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड एग्रीकल्चर हेरिटेज, इन्टेक के द्वारा हमारी विरासत किले, महल, मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, सामुदायिक भवन, शिक्षण संस्था, एवं पूजा स्थल किसी भी विषय को लेकर आज मेजर नटवर शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में 10 स्कूलों के जिनमे सेंट्रल एकेडमी स्कूल सैंती, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोई खेड़ा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रेम नगर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन, विद्या निकेतन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय संगम मार्ग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्भा नगर, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंती, संस्कार द स्कूल चित्तौडी खेड़ा, एवं मेजर नटवर शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक लीला आगाल ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों को एक घंटा 30 मिनट की अवधि एवं 30 मिनट उक्त पोस्टर के विषय पर एक लेख का दिया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को इतिहास विभाग सदस्य डॉ गोपाल सालवी द्वारा विरासत के संरक्षण हेतु एक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने इंडिया गेट, चित्तौड़ दुर्ग, विजय स्तंभ, फतेह प्रकाश, लोटस टेंपल, राम मंदिर, लाल किला, ताजमहल एवं कुतुबमीनार आदि विरासत स्थलों को बखूबी के साथ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों के माध्यम से इन्हें उकेरा। पोस्टर प्रतियोगिता एवं इतिहास लेखन में प्रथम आने वाले छात्र छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। जहां पर इन्टेक की तरफ से ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के कार्यक्रम में चित्तौड़ इन्टेक चेप्टर सदस्य राकेश मंत्री, वंदना वजीरानी, शांतिलाल भराड़िया, प्रोफेसर कुंदन जैन, बनवारी सोनी, भारत माहेश्वरी, दिनेश भराड़िया, अंकित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन लीला आगाल ने किया एवं बैंक प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेकर सुन्दर स्मारक बताने के लिए उनका व विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।