BREAKING NEWS
KHABAR : गुना में राष्ट्रीय वीर दुर्गादास जी की.. <<     KHABAR : 4-5 साल से टूटी रपट से परेशान भैसावद के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत.. <<     फतहसागर मेले में बड़ा हादसा! अचानक गिरी.. <<     KHABAR : एमपी में अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस से पहले मनासा में निकली.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के भाटखेड़ा फंटे पर मौत का तांडव,.. <<     MP News Today: 9 बड़ी खबरें | भारी बारिश का अलर्ट,.. <<     KHABAR : प्रतापपुरा में सजेगी श्रीराम कथा की भव्य.. <<     KHABAR : सोकड़ी-खोखरा मगरे में नियमों को ताक पर रखकर.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2024, 7:41 pm
KHABAR : विश्वकर्मा जन्म महोत्सव का विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ शंखनाद 21 को, मगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर नीमच के तत्वाधान में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का 47वां जन्म महोत्सव विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। 
कार्यक्रम का शुभारंभ 21 फरवरी को दोपहर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन से समाज पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। दोपहर 12.30 बजे खेल प्रतियोगिता तथा 2 बजे महिला एवं बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं 4 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, दोपहर 2.30 से शाम 6 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन आयोजित किया जाएगा। महिलाओं द्वारा श्री विश्वकर्मा जी के भजन सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वकर्मा कथा के पश्चात रात्रि 8.30 भजन संध्या आयोजित की जाएगी। विजेता-उपविजेता को पुरस्कार 22 फरवरी शाम को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जांगिड़ ब्राह्मण समाज नीमच अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह 9 बजे हवन एवं गणपति पूजन, दोपहर 12.30 शोभा यात्रा का जांगिड़ ब्राह्मण समाज की जवाहर नगर स्थित धर्मशाला से विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ होगा। शाम 4 पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह रात्रि 8.30 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गोरव चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, अतिथि होंगे।
शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया  जाएगा। शोभायात्रा घंटाघर, विवेक पथ, कमल चौक, गायत्री मंदिर, विश्वकर्मा सर्कल, होते हुए पुन: जांगिड़ ब्राह्मण समाज के जवाहर नगर स्थित धर्मशाला पहुंचेगी। जहां  आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभा यात्रा का कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह में परिवर्तित होगा। समाज के अध्ययन में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त प्रथम एवं द्वितीय को पुरस्कृत किया जाएगा। जन्म महोत्सव के अवसर पर भगवान श्री विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा में पुरुष श्वेत परिधानों में सपरिवार तथा महिलाएं लाल पीली साड़ी चुनरी में सहभागी बनेगी। विश्वकर्मा जन्म महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में सभी समाज बंधु अपने-अपने प्रतिष्ठान का अवकाश रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE