शाजापुर। जिले के शुजालपुर में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मां, बेटे और दो साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा जेठड़ा जोड़ के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी पवन रायकवार ने बताया कि कार शुजालपुर की ओर से आ रही थी। उसकी टक्कर से महिला बाइक से उछल कर सड़क किनारे दूर जा गिरी।
बाइक सवार राहुल सिंह और उसकी मां माता सुगन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके भाई का 2 साल का बेटा रोशन गंभीर घायल हो गया। उसे शुजालपुर सिटी सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार शुजालपुर के एक मोबाइल व्यवसायी ऋतिक पांचाल की बताई जा रही है।