मनासा। न्यायालय परिसर मनासा से गुरुवार को एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पिछले कई दिनों से मनासा में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है।
अधिवक्ता मुंशी के रूप में कार्य करने वाले भेरूलाल पिता कचरूलाल नायक निवासी बोरखेड़ी ने गुरुवार सुबह हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल न्यायालय परिसर में खड़ी की और काम में लग गए। दोपहर बाद जब मोटरसाइकिल देखने गए तो मौके से गायब मिली। कचरूलाल नायक आसपास तलाश की लेकिन मोटर साइकिल का कहीं पता नहीं चला उसके बाद मनासा थाने पर पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं मनासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपक गहलोत अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय परिसर में मोटरसाइकिल चोरी की यह तीसरी घटना हैं।