नीमच। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शहर के मूलचंद मार्ग चूड़ी गली कार्नर स्थित माँ अन्नपूर्णा मन्दिर पर दो दिवसीय स्थापना कार्यक्रम शुक्रवार से आयोजित किया जा रहा है। जिसमे हर वर्ष दूरदराज से बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं और माता के सामने शीश नवा कर प्रार्थना कर पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए माता के सेवक सुरेन्द्र कलोसिया और सेविका निशा प्रकाश किलोसिया ने बताया कि प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी माँ के मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमे कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की श्रंखला में आज शुक्रवार 16 फरवरी शाम 07.30 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। 17 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे से अष्टमी हवन का आयोजन होगा। साथ ही शाम 06 बजे से भक्तगणों के भव्य विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। सेवक कलोसिया ने धर्मप्रेमी जनों से अपील की हैं कि माता के इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भक्तगण उपस्थित हो कर धर्म लाभ ले।