खरगोन। कसरावद तहसील के नावडाटोडी़ नर्मदा तट पर नर्मदा जयंती पर शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में नर्मदा दर्शन पूजन अर्चन के साथ महा आरती का दौर शुरू हो गया ब्रह्म मुहूर्त में नर्मदा घाटों पर श्रद्धालु उमड़े हजारों लोगों ने सुबह से आस्था की डुबकी लगाई नर्मदे हर के जयकरें लगाए।
सुबह से ही दीपदान के साथ चुनरी उड़ाने का सिलसिला शुरू हो गया नावडाटोड़ी, शालीवाहन, माकड़खेड़ा नर्मदा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दीपदान पूजन का महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया वही मां नर्मदा मित्र मंडल की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की एवं हर हर नर्मदे के जय करें लगाए वहीं पुलिस प्रशासन भी घाटों पर मुस्तैद रही।