BREAKING NEWS
KHABAR : गुना में राष्ट्रीय वीर दुर्गादास जी की.. <<     KHABAR : 4-5 साल से टूटी रपट से परेशान भैसावद के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत.. <<     फतहसागर मेले में बड़ा हादसा! अचानक गिरी.. <<     KHABAR : एमपी में अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस से पहले मनासा में निकली.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के भाटखेड़ा फंटे पर मौत का तांडव,.. <<     MP News Today: 9 बड़ी खबरें | भारी बारिश का अलर्ट,.. <<     KHABAR : प्रतापपुरा में सजेगी श्रीराम कथा की भव्य.. <<     KHABAR : सोकड़ी-खोखरा मगरे में नियमों को ताक पर रखकर.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2024, 11:48 am
NEWS : श्री अंबिका माता मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का कलश और शोभा यात्रा के साथ हुआ श्री गणेश, उत्तम स्वामी के मुखारविंद से 22 फरवरी तक निरंतर बहेगी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री अंबिका माता सेवा समिति निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का विशाल शोभा यात्रा और कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को श्री गणेश हुआ।
उत्तम स्वामी के मुखारविंद से 16 फरवरी शुक्रवार से 22 फरवरी तक प्रवाहित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान गंगा के श्री गणेश से पूर्व स्टेशन रोड स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर से विशाल कलश एवं शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के मोती बाजार हनुमान मंदिर, मारू एंपोरियम,चित्तौड़ी दरवाजा, पंचोली चौराहा, बस स्टैंड परिसर के बाहर से इंदिरा कॉलोनी चौराहा होते हुए कासोद दरवाजा होकर अंबा माता मंदिर परिसर पहुंची जिसमें पांच सौ से अधिक महिलाएं मंगल कलश धारण किए रहीं। साथ ही हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी पुरुष और महिलाएं बैंड बाजों के साथ झूमते गाते हुए हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के प्रथम दिवस प्रथम स्कंद में नारद संवाद के बारे में व्याख्या करते हुए उत्तम स्वामी ने बताया कि करोड़ों जाप करने से अधिक पुण्य एक भागवत कथा के श्रवण से प्राप्त होता है। सदगुरु के सानिध्य और श्रीमद भागवत के श्रवण के कलयुग में महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि साधु संतों के दर्शन युगों के पापों का क्षय करने का सामर्थ्य रखते है।
श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस निंबाहेड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी  का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रथम दिवस के कथा जजमान सतीश कुमार ने स्पत्नीक एवं चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, समिति अध्यक्ष चैन सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत ने श्री भागवत आरती का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
समिति अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में स्थित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा स्थल पर 17 फरवरी से प्रातः 8 बजे से 11.30 बजे तक प्रतिदिन सहस्त्र चंडी पाठ एवं नौ कुंडली हवन का भी आयोजन किया जा रहा है। उक्त हवन में क्षेत्र वासी एक दिन पूर्व पंजीयन कराकर जोड़े से निशुल्क सम्मिलित हो सकते हैं। 
श्री अंबिका माता सेवा समिति निंबाहेड़ा द्वारा क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए श्री अंबिका माता मंदिर परिसर में आयोजित उक्त श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में प्रभु दर्शनार्थ अधि

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE