चित्तौड़गढ़। किसान संगठनों द्वारा देशभर में किये गये भारत बंद के आह्वान एवं आन्दोलन का चित्तौड़गढ़ में भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति द्वारा समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया गया एवं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
समिति द्वारा ज्ञापन में किसानों के देश में किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून पारित करने, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में अफीम खेती में सरकार द्वारा थोपे गए जबरदस्ती सीपीएस पद्धति को बंद करके खेत में खड़ी अफीम फसल को चीर लगाने का आदेश दिलाने, 1997-98 और इससे पहले के काटे गए सारे परंपरागत अफीम खेती के पट्टे दिये जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मांगीलाल मेघवाल बिलोट, श्रीलाल गुर्जर, मांगीलाल जाट, विनोद कुमार, अमर लाल, राधेश्याम गुर्जर, संतोष अहीर, संपत लाल उपस्थित रहे।