नीमच। संयुक्त किसान मोर्चा और सेंट्रल ट्रेड यूनियन सीटू के बैनर तले शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। एक दिवसीय हड़ताल में जिले के 31अलग-अलग संगठनों ने भी भाग लिया। हड़ताल के माध्यम से सभी संगठनों ने किसानों मजदूरों कर्मचारियों से जुड़े हुए मांगों का निराकरण करने की मांग शासन से की है।
हड़ताल में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जिले के अलग-अलग स्थान से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि कार्यकर्ता गांधी वाटिका पहुंचे। जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को सेंट्रल ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित किया।
इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की है कि 50 हजार से अधिक अफीम काश्तकारों को पुरानी पद्धति से अफीम की खेती का लाइसेंस दिया जाए। सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती को बंद किया जाए।
आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रसोइया, मनरेगा सहित विभिन्न शासकीय काम से जुड़े हुए कर्मचारी की लंबित मांगों का जल्द निराकरण किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य दिया जाए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को पूंजी पतियों की समर्थक व किसान मजदूर कर्मचारी विरोधी सरकार बताया।
इस अवसर पर मुकेश बाबा, कृष्णा काटे, कृपाल सिंह मंडलोई, वीणा पथरोड, भोपाल सिंह राठौड़, रेखा व्यास, मंजू सक्सेना, सूरजमल आर्य, दिनेश जोशी, काजी नुरुल हसन, रफीक खान, श्यामदास बैरागी, पंकज नागदा, बालमुकुंद भास्कर, मनोज जायसवाल, साहिल खान, कांता अहीर, मधु वर्मा, सुषमा गुप्ता, लीला किलोरिया, अनीता शर्मा, राकेश वर्मा, नरेंद्र कमलवा, राम प्रसाद बोराणा छाया शुक्ला सहित हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा और मजदूर किसान उपस्थित थे।