नीमच। शहर के महावीर नगर रोड पर स्थित अनमोल ऑटो गैरेज में आज शनिवार दोपहर में अचानक आग लग गई। श्याम गैस एजेंसी के गोदाम के सामने स्थित इस ऑटो गैरेज में आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मारुति वैन में गैस सिलेंडर की टंकी लीकेज होने से यह घटना हुई है। आग लगने से मारूति वेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।