नीमच। राजमाता विजय राजे सिंधिया जिला चिकित्सालय परिसर नीमच में समाजसेवी संस्था आराध्या वेलफेयर सोसाइटी संयोजिका एडवोकेट माया (मीनू) लालवानी ने बताया कि बेटियों को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान का अभियान आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से निरंतर जारी है।
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा निरंतर की जा रही सेवा व परामर्थ की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया को मां का महत्व भारत ने बताया है। देश में सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ने का काम निरंतर हमारी सरकारें कर रही है और उसी को आगे बढ़ने का कार्य आराध्या वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। साथ ही इस अवसर पर पवन पाटीदार व रेड क्रॉस के सत्येंद्र राठौड़ की उपस्थिति में जरूरतमंदों को समाजसेवी चंद्र प्रकाश (मोमू) लालवानी ने अपने जन्म दिवस पर तत्काल ब्लड डोनेड भी किया और आराध्या संस्था की टीम के द्वारा गुप्त नवरात्रि पर जिला चिकित्सालय जच्चा बच्चा वार्ड में पहुंचकर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को मोतियों की माला पहनाकर व उपहार स्वरूप ड्राई फ्रूट, बिस्कुट व टिफिन आदि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी नीमच के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सत्येंद्र राठौर एवं आराध्या संयोजिका एडवोकेट (मीनू) माया लालवानी, ज्योति रोहिड़ा, काजल धामेचा, मीना रोहिड़ा, सिमरन कोटवानी, रुक्मणी जेसवानी, जिया रामचंदानी, हर देवी मोटवानी, चंद्रशेखर जायसवार, रईस हुसैन पटवा, विक्की छाबड़ा, चंद्र प्रकाश (मोमू) लालवानी, शफीक कुरैशी, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला, अजय पाटीदार, अंकित श्रीवास्तव, शुभम चौहान, अमन जायसवार व अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहे।