मनासा। अनुविभागीय कार्यालय मनासा से मिली जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बारिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के अन्तर्गत पीडित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मिली जानकारी अनुसार कंजार्डा निवासी विनोद पिता मदनलाल तेली की सांप के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पत्नि भागवंतीबाई को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।