खरगोन। कसरावद के ग्राम नावडाटोडी में निमाड़ मालवा क्षेत्र की जीवनदायिनी माँ नर्मदा की जयंती पर शुक्रवार को नर्मदा तट पर श्री नर्मदे हर के जयघोष से गूंज उठा। माँ नर्मदा के घाट पर हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा। विशेष पूजन अर्चन के लिए आये भक्तों की संख्या से नर्मदा तट पूरी तरह पट गया। माँ नर्मदा मित्र मंडल की संस्था द्वारा विगत कई वर्षो प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। भव्य व आकर्षक मंच से संगीतमय आरती एवं भजन संध्या गई है। जहा सैकड़ों भक्त आरती व भजन संध्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेते है। शुक्रवार को आयोजन के अंतिम दिन शाम को आये हज़ारो भक्तों की भीड़ नर्मदा तट पर आतिश बाजी लुप्त उठाया व मां नर्मदा मैया की आरती की।