देवास। जिला लोक अभियोजन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला विधिक ज्ञान दक्षता संवर्धन व्यक्तित्व विकास को लेकर आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस के अधिकारी जिला अभियोजन अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला अभियोजन अधिकारी राजीव सिंह भदोरिया ने बताया कि यह कार्यशाला का उद्देश्य तीनो एक्ट के बारे में जानकारी साइबर सेल दक्षता संवर्धन व्यक्तित्व विकास को लेकर आयोजित की गई है जिसमें पुलिस के अधिकारी और जिला लोक अभियोजन के वकील भी मौजूद रहे पुलिस और जिला अभियोजन मिलकर कार्य करते हैं उसी को लेकर यहां एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।