झाबुआ। पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अति पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन में और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद सौरभ तोमर व थाना प्रभारी पेटलावद प्रदीप कुमार वाल्टर के मार्गदर्शन में बामनिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक बघेल द्वारा चौकी पर डीजे व बेंड बजाने वाले संचालकों जिसमे ध्वनि यंत्रो के अनियंत्रित व नियम विरुध्द प्रयोग को नियंत्रित करने के संबंध मे मीटिंग के माध्यम से पूर्व में चर्चा कि गई थी।
फिर भी डीजे संचालकों के द्वारा नियमो एवं शर्तो का पालन ना करते हुए स्कूल की परीक्षाओं के समय बामनिया में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए मिलने पर डीजे संचालक रमेश पिता अनसिंह भाबर निवासी बियाडाबर कालीदेवी से डीजे बजाने के संबंध में वैध अनुमति के पूछने पर कोई भी अनुमति नहीं होना बताने पर धारा 188 भादवी 7/15 मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत पुलिस चौकी बामनिया द्वारा वाहन आयसर क्रमांक MP 09 GH 7732 और आइशर में लगा रखे डीजे उपकरण जप्त किए गए एवं डीजे संचालक के विरुद्ध थाना पेटलावद में अप क्र 107/2024 धारा 188 भादवि एवं 7/15 मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया।
उक्त कार्यवाई में पेटलावद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार वाल्टर, बामनिया चौकी प्रभारी अशोक बघेल, प्रधान आरक्षक तानसिंह, आरक्षक विजय का सराहनीय कार्य रहा।