BREAKING NEWS
NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2024, 6:48 pm
BIG NEWS : समाधान आपके द्वार योजना के तहत सभी विभाग अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें- जैन, कलेक्‍टर ने की शिविर तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्‍यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 24 फरवरी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में समाधान आपके द्वार योजना तहत लोक अदालत एवं शिविर का आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को समाधान आपके द्वार योजनांतर्गत उक्त तिथि पर आयोजित शिविरों में राजस्व, पुलिस, वन, विद्युत एवं नगरीय निकाय विभाग के शमनीय आपराधिक मामलों, न्यायालयों में प्रचलित राजीनामा योग्य मामलों तथा प्री लिटिगेशन मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी समझौते से निराकरण करने के संबंध में विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रिति संघवी, राजेश शाह, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहु, किरण आंजना, सभी एसडीएम व जिला अधिकारी उपस्थित थे।  
बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने निर्देश दिए कि कि समाधान आपके व्‍दार योजना के तहत कलस्‍टर स्‍तर पर शिविर आयोजित कर सभी विभाग के अधिकारी पक्षकारों से सम्‍पर्क समन्‍वय कर, अपने विभाग से संबंधित अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। निराकृत प्रकरणों की संख्‍यात्‍मक जानकारी एवं प्रगति रिपोर्ट प्रति दिन कलेक्‍टर कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्‍ध करवाए। 
बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि वे समाधान आपके व्‍दार के तहत आयोजित होने वाले कलस्‍टर स्‍तरीय शिविरों की ति‍थियों का संबंधित गावों में अपने अमले के माध्‍यम से व्‍यापक प्रचार प्रसार करवाएं। साथ ही इन शिविरों में अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करवाए। उन्‍होने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान आपके द्वार योजना के तहत अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनाए और आभा आईडी भी बनाए। कलेक्‍टर ने उज्‍जवला योजना के हितग्राहियों को लाभांवित करने, पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची प्रदान करने तथा पात्र हितग्राहियों को राहत राशि, छात्रवृत्ति एवं पेंशन सहित अन्‍य लाभ प्रदान करने के निर्देश भी दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE