BREAKING NEWS
नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2024, 7:00 pm
KHABAR : मराठा समाज कल मनाएगा शिवाजी जयंती, शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण और वाहन रैली 19 को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। क्षत्रिय मराठा समाज नीमच के तत्वाधान में मराठा समाज के महान वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी का जयंती महोत्सव 18 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चोरडिया अस्पताल के पीछे मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर में महिलाओं एवं बच्चों की विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ मनाया जाएगा। क्षत्रिय मराठा समाज नीमच के अध्यक्ष एडवोकेट रूपेश जाधव ने बताया कि शिवाजी जयंती महोत्सव की पावन श्रृंखला में 19 फरवरी सोमवार सुबह 9.30 बजे पिपली चौक नीमच सिटी स्थित शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात वाहन रैली का शुभारंभ होगा। वाहन रैली नीमच सिटी के प्रमुख मार्गो से होते हुए एलआईसी चौराहा के समीप चोरडिया अस्पताल के पीछे माता तुलजा भवानी मंदिर पर पहुंचकर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में परिवर्तित हो जाएगी। इसके साथ ही सोमवार सुबह 11.45 बजे माता तुलजा भवानी की आरती सभी समाज जनों की उपस्थिति में की जाएगी। तथा दोपहर 12 बजे वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ राजस्थान के समाजसेवी अशोक कुमार शर्मा होंगे। 
क्षत्रिय मराठा समाज के सचिव संभाजी राव जाधव, उपाध्यक्ष रमेश मोरे, मूर्ति वाटिका निर्माण संयोजक विनोद नवले, अशोक दलवी, शिवाजी जयंती रैली संयोजक आनंद नवले, संदीप राव पंवार, उत्सव मिलन समारोह संयोजक इंद्रेव जाधव, महिला उपाध्यक्ष उषा दलवी सह सचिव निर्मला जाधव कोषाध्यक्ष मंगेश राव दल्वी ने क्षेत्र के समस्त मराठा समाज जनों से आह्वान किया है कि सभी शिवाजी जयंती कार्यक्रमों में सहभागी बनकर सामाजिक एकता प्रदर्शित करें।
कार्यक्रम का विश्राम स्नेह मिलन समारोह के साथ आयोजित होगा। कार्यक्रमों में सभी समाज के पुरुष श्वेत परिधानों में तथा महिलाएं केसरिया लाल परिधानों में सहभागी बनेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE