BREAKING NEWS
नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2024, 8:04 pm
KHABAR : यादव महासभा की बैठक संपन्न, 31 मार्च को युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन का हुआ निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक, यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर के नेतृत्व में स्थानीय गांधी वाटिका में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में समाज जनों ने भाग लिया। यादव महासभा की आगामी गतिविधियों के संदर्भ में चर्चा करते हुए नीमच में एक युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया।
जानकारी देते हुए यादव महासभा के सचिव विकास भरंग ने बताया कि यादव महासभा की बैठक में कई समाज जन एकत्रित हुए जिन्होंने कई आयोजनों को लेकर विचार रखे, जिसमें मुख्य मुद्दा उठा कि विगत लगभग 10 सालों से यादव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन नहीं हुआ है जिसके चलते कहीं ना कहीं वर-वधु पक्ष के पालकगणो को वर-वधू तलाशने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31 मार्च रविवार को नीमच में यादव समाज का एक युवक युवती परिचय सम्मेलन यादव महासभा कार्यकारिणी के प्रबंधन में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से परिचय सम्मेलन संयोजन की जिम्मेदारी अग्रणी समाज सेविका की भूमिका निभाने वाले युवा रवि गोयल व पुष्कर सिंह चौहान को दी गई। 
इस दौरान समाज के वरिष्ठ जन यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल कणिक, देवेंद्र प्लास, शाखा सभा इंदौर के पूर्व अध्यक्ष अशोक तोमर, यादव कम्युनिटी सेंटर के अध्यक्ष चंदनसिंह हरित, कमल सागर, नरेंद्र भरंग, शंकरलाल भरंग, अजय जयंत, हंसराज प्लास, यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर, उत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कुंगर, युवा सभा अध्यक्ष कालू सिकोदा, महासभा उपाध्यक्ष जितेंद्र कुंगर, रामदयाल व्यास (लाला), इंदर जयंत, सोनू हरित, विनोद प्लास, कोषाध्यक्ष यशवंत बख्तरिया, मुख्य प्रवक्ता रवि गोयल, महासचिव पुष्कर चौहान, सचिव विकास भरंग, सहसचिव- मनीष जयंत, संगठन महामंत्री तेजू व्यास, संगठन महामंत्री विजय जोहरी, नरेश भरंग, सुधीर सागर, प्रदीप वरुण, सुरेश सागर, संस्कृतिक संयोजक मोहित प्लास, व्यवस्था प्रमुख सुरेश प्लास, व्यायाम शाला अध्यक्ष मुकेश पारुआ, सह प्रवक्ता भास्कर मौर्य, उत्सव समिति उपाध्यक्ष सूरज राजोरिया, सचिव दिनेश चौहान, सह सचिव पीयूष कणिक, कोषाध्यक्ष सूरज खुंआर, प्रचार मंत्री नितेश सगर, कार्यालय मंत्री कमल खेर, मीडिया प्रभारी आदित्य भरंग, चल समारोह संयोजक नवीन यादव, युवा सभा उपाध्यक्ष प्रीतम सागर, अभिषेक भरंग- उपाध्यक्ष, सचिव विकास हरित, अमन भरंग, सह सचिव शिव व्यास, अक्षय जयंत, प्रचार मंत्री विशाल मौर्य, सोशल मीडिया प्रभारी लोकेश सागर एवं यादव महासभा नीमच केंट कार्यकारणी के कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE