रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें सफाई, उपकरण, दवाइयां एवं आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल एनीमिया, दस्तक अभियान की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर सीबीएमओ डॉक्टर पीसी कोहली, मेडिकल ऑफिसर डॉ शेलेष डांगे, डॉ जीतेंद्र रायकवार, कैलाश यादव तथा नवीन नागर आदि उपस्थित रहे।