बुरहानपुर। जिला युवक कांग्रेस द्वारा सूचना के अधिकार का उल्लंघन का विरोध के संबंध में विरोध जताया, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्ला ने बताया कि काला धन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार पर रोक लगाने संबंधी याचिका के खिलाफ युवा कांग्रेस बुरहानपुर के कमल तिराहा पर प्रदर्शन कर इसका विरोध करती है, भाजपा की एनडीए सरकार द्वारा आम जनों द्वारा राजनीतिक दलों को दी जाने वाली फंडिंग की जानकारी प्राप्त न हो ऐसी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाकर सिद्ध कर दिया के काला धन केवल भाजपा पार्टी के पास है जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है यह सूचना का अधिकार कांग्रेस सरकार में लागू किया गया था इस अधिकार को भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी माननीय न्यायालय ने भाजपा की उस याचिका को रद्द कर दिया माननीय न्यायालय का तहे दिल से धन्यवाद इसी तरह युवा कांग्रेस के साथियों ने जिले के लोगों को सूचना के अधिकार कानून की जानकारी देते हुए जागृति अभियान चलाया गया है।