नीमच। क्षत्रिय मराठा समाज नीमच के तत्वाधान में समाज के महान वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज तुलजा भवानी मंदिर में पूजा अर्चना और शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण औल धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ड्राइंग प्रतियोगिता में नव्या जाधव प्रथम, विधि शिंदे द्वितीय विजेता रही। रंगोली प्रतियोगिता में नेहा जाधव प्रथम, रचना द्वितीय विजेता रही। 19 फरवरी को सुबह 9ः30 बजे नीमच सिटी पिपली चौक से शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात वाहन रैली का शुभारंभ होगा।