BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 12:28 pm
BIG REPORT : देश की राजधानी में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सांसदों को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी बधाई, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। देश की राजधानी दिल्ली में हुए सांसद रत्न अवार्ड समारोह के पश्चात पुरस्कार पाने वाले सभी सांसदों का उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने सभी सांसदों का सम्मान किया और बधाई दी और कहा कि सफल लोकतंत्र के लिए सक्रिय सांसद का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी सांसदों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली से न सिर्फ संसद रत्न प्राप्त कर गौरव बढाया है बल्कि उनकी सक्रियता से केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंच कर उन्हें उसका पूरा लाभ दिलवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

साथ ही राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने प्राइम टाइम फाउंडेशन को भी धन्यवाद दिया है। इसके सम्मान और धन्यवाद के पश्चात सांसद सुधीर गुप्ता ने महामहिम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जी का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज सीधे जनता तक पहुंच रहा है और सरकार देश के हर वर्ग जाति के लोगों के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध होकर चाहू मुख विकास के नए आयाम को छू रही है आज मोदी जी के नेतृत्व का पूरे विश्व में बोलबाला है और प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है।

सांसद गुप्ता ने अपने तीनों सांसद रत्न पुरस्कार और अन्य पुरस्कारों को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया है और कहा कि यह सब मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा जो देश हित में योजनाएं चलाई जा रही है उसे उन तक पहुंचने में हमेशा तत्पर रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE