मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार चल रहे समाधान आपके द्वार योजना अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर के तत्वाधान में 21 फरवरी 2024 को संजय गांधी उद्यान मंदसौर शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग के सहयोग से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, लर्निंग लाइसेंस आदि बनवाए जाने अथवा संशोधन किया जाएगा। जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर हर्ष सिंह बहरावत ने बताया की समाधान आपके द्वार योजना का आयोजन संपूर्ण मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राजस्व, पुलिस, वन, नगर निकाय, विद्युत विभागों के एवं न्यायालय में लंबित शमनीय मामले तथा अन्य प्रिलिटिगेशन मामलों का त्वरित एवं सुलभ निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया की उपरोक्त विभागों से संबंधित किसी भी समस्या हेतु संबंधित विभाग से योजना अंतर्गत संपर्क कर सकते है, या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर के कार्यालय में आवेदन कर सकते है। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर अपने दस्तावेज बनवाएं अथवा संशोधन करवा सकते है।