पिपलियामंडी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ठिकाना मुंदेडी हाल मुकाम रमा हवेली एवं मुंदेड़ी हाउस पिपलिया मंडी मध्य प्रदेश ने मल्हारगढ़ में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर मे श्री खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर दिनांक 03 मार्च 2024 को विशाल भंडारे के निमित्त ग्यारह बोरी गेहूं के आटे का दान कर धर्म लाभ लिया।
इस प्रकार के विशाल मंदिर का निर्माण कर श्री खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले समस्त भक्त जनों के साथ ही साथ संपूर्ण समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्त श्याम प्रेमियों से आग्रह किया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन और धार्मिक कार्यों में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
शक्तावत ने कहा कि जब जहां मेरी आवश्यकता लगे में इस प्रकार के धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने के लिए समस्त सनातनियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहूंगा।
इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर समिति के अशोक राठौर, दिनेश पोरवाल, राकेश शर्मा, गोपाल जाट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल गुप्ता, पंकज फरकिया, गौरव धनोतिया, शेलू सोनी, मनीष कोठारी, सेवानिवृत शिक्षक किशनलाल चौहान, विष्णुलाल ररोतीया आदि अनेक श्याम प्रेमियों के साथ ही साथ खाटू श्याम के अनुयाई एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।