नीमच। रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 की मंडलाध्यक्ष रोटरेक्ट रितु ग्रोवर रोटरी क्लब नीमच की आधिकारिक यात्रा पर आज 24 फरवरी 2024 शनिवार को नीमच पधार रही है।
उक्त जानकारी पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोडानी ने देते हुए बताया कि क्लब द्वारा शाम 4 बजे क्लब अध्यक्ष विमल जैन के सरावगी सारटेक्स महू रोड पर मंडलाध्यक्ष की अगवानी की जाएगी। पश्चात उन्हें क्लब द्वारा संचालित स्थाई प्रोजेक्ट्स का अवलोकन करवाया जावेगा। प्रोजेक्ट अवलोकन के पश्चात क्लब असेंबली में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित गतिविधियों का लेखा-जोखा उनके समक्ष रखा जावेगा। शाम 07.30 बजे रोटरी सामुदायिक भवन पर उनके सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में उल्लेखनीय सेवाओं हेतु क्लब के पूर्व अध्यक्षों एवं 25 वर्ष क्लब की सदस्यता पूर्ण कर चुके सदस्यों को मंडलाध्यक्ष के कर कमलों से सम्मानित किया जाएगा।