BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2024, 8:10 pm
BIG NEWS : एक किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने की फ़िराक में था बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने संदिग्ध राहगीर से एक किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। सिरोही जिले का निवासी आरोपी पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर अफीम के साथ पकड़ाया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह के निर्देशन में कोतवाली चितौड़गढ़ थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह उनि इंचार्ज मय जाप्ता द्वारा जिला कारागृह चितौड़गढ़ के पास ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने भीलवाड़ा रोड़ चितौड़गढ़ पर सर्किल गश्त के दौरान एक युवक जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर भागने लगा। पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर उसे डिटेन कर तलाशी लेने पर उसके पास एक पॉलिथीन की थैली में एक किलो ग्राम अवैध अफीम मिली। जिसे जब्त कर आरोपी सिरोही जिले के राणावत वास जियापुरा पुलिस थाना पिण्डवाड़ा निवासी 30 वर्षीय ओमपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह राणावत राजपूत को गिरफ्तार किया गया हैं।
आरोपी ओमपाल सिंह राजपूत के खिलाफ कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। 
कार्यवाही करने वाली टीम-
नरेन्द्र सिंह उनि इंचार्ज थाना कोतवाली चितौड़गढ़, हैड कानि राधेश्याम, कानि राजेश कुमार, ओमप्रकाश, मोहन लाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE