BREAKING NEWS
BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 2:54 pm
BIG NEWS : सम्पत्ति संबंधी अपराध में थाना नारायणगढ को मिली बडी सफलता, चोरी गये एम्पलीफायर एवं अन्य सामग्री को मात्र 24 घंटे में बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शीघ्र पतारसी हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर निराकरण करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलकी द्वारा किया जा रहा है। उक्त के अनुकम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में थाना नारायणगढ की टीम द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2024 को अज्ञात बदमाशों द्वारा कस्बा नारायणगढ में स्थित राम टावर के नीचे स्थित कमरे में रखें साउण्ड सिस्टम एवं अन्य यंत्रों को चोरी के संबंध में मशरूका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 फरवरी 24 को फरियादी राज पाटीदार निवासी नारायणगढ द्वारा थाना नारायणढ पर इस आशय की रिपोर्ट की थी कि कस्बा नारायणगढ में गोपाल मंदिर के पीछे बने कमरे में रखे साउण्ड सिस्टम एम्पलीफायर एवं अन्य यंत्र मय सम्पूर्ण युनिट करीब 1,04,760 रूपये कीमत अज्ञात बदमाशों द्वारा ताला तोडकर चुरा कर ले गये। जिस पर थाना नारायणगढ पर अपराध कमांक 44/24 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी द्वारा थाना प्रभारी नारायणगढ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में थाना नारायणगढ की टीम गठित कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया गया। जिसमें दिनांक 26 फरवरी 24 को घटना स्थल पर रात्रि में 11 से 11.30 बजे एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट वीडीआई कार घटना स्थल पर रूकना और 15 मिनिट में ताला तोडकर सामान ले जाना दर्शित हुआ। इस संबंध में रूट के सम्पूर्ण सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया जो की कार घटना कारित करने के बाद नारायणगढ से गुडभेली होते हुए पिपलियामंडी की तरफ जाना दर्शित हुई।
आरोपियों द्वारा कार को घटना कारित करते समय साईड में लगाने के कारण उनके चेहरे सीसीटीवी में कैद ना होने के कारण मात्र बिना नंबर की स्वीफ्ट वीडीआई के आधार पर आरोपियों एवं कार की मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतारसी करते कार की शिनाख्त की गई एवं इस संबंध में मुखबिर तंत्र के माध्यम से उक्त कार की पतारसी करने के प्रयास किये गये जो कि उक्त कार आरोपी घनश्याम पिता समरथ चौहान बावरी उम्र 22 वर्ष निवासी पिपलिया पंथ पिपलियामंडी की होना पाई गई। जिसे तत्काल दबिश देकर गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक आरजे 06 सीबी 0250 को जप्त किया गया। साथ ही चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उक्त घटना उसने समरथ मेघवाल निवासी बरखेडा वीरपुरिया द्वारा कारित की गई थी। आरोपीगण पूर्व से डीजे संचालन का कार्य करता था जिन्हे यह मालुम था कि उक्त साउण्ड सिस्टम बंद अवस्था में गोपाल मंदिर के पीछे बंद कमरे में पड़ा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी- घनश्याम उर्फ गन्ना पिता समरथ बावरी उम्र 22 साल निवासी पिपलिया पंथ पिपलियामंडी। 
फरार आरोपी- शांतिलाल मेघवाल निवासी बरखेडा वीरपुरिया। 

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक अनिल रघुवंशी, उनि राजु अहिरवार, प्रआर आशिष बैरागी सायबर सेल मंदसौर, आर चालक हुकुमसिंह, आर उदलसिंह, आर संजय, आर हैप्पीसिंह एवं आर शैलेन्द्र सिंह थाना पिपलियामंडी का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE