BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 5:40 pm
BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़गढ़ हाइवे और मारुती सुजुकी कार, जैसे ही ड्राइवर ने देखी पुलिस की नाकाबंदी तो उठाया ये कदम, फिर खाकी ने बैरियर से रोककर ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर        

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और कार्यवाही करते हुए गुरूवार को नाकाबंदी के दौरान कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 40 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर जोधपुर जिले के ओसिया थानान्तर्गत मालियों की बस्ती, बस्ती नगर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में अवैध डोडाचूरा भर कर ले जा रहा था।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा के मार्गदर्शन में निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा पुनि मय जाप्ता द्वारा गुरूवार को नीमच-चित्तौड़गढ हाईवे रोड़ पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से मारूति सुजुकी कार आ रही थी जिसको चैक करने हेतु रुकवाना चाहा तो कार चालक ने अपने वाहन की गति बढा दी जिस पर उक्‍त कार को नाकाबन्‍दी हेतु लगाये गये बैरियर की सहायता से रोका गया। कार के रुकते ही चालक ने कार से भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस की मुस्तेदी से उसके उक्त मनसूबों पर पानी फेर दिया। 
कार चालक द्वारा नाकाबन्‍दी तोड कर कार को भगा ले जाने व पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद खुद भागने का प्रयास करने पर कार में कोई अवैधानिक/संदिग्ध वस्तु होने की सम्भावना होने से कार को चैक किया तो चालक व खलासी सीट के पीछे प्लास्टिक के काले 02 कट्टे पडे हुये नजर आये। जिनका वजन किया तो कट्टो में 40 किलोग्राम अवैध अफिम डोडा चूरा पाया गया। जिसे जप्त कर अवैध अफीम डोडा का परिवहन करने वाले कार चालक जोधपुर जिले के ओसिया थानान्तर्गत मालियो की बस्ती, बस्ती नगर के सुन्दरलाल पिता सोहनलाल माली को मौके से डोडा चुरा परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से डोडा चूरा खरीद फरोख्त करने वालों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। 
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
संजय शर्मा पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहेडा, एएसआई सुन्दरपाल, हैड कानि.प्रमोद कुमर, कानि जीवन, दयाराम, श्याम लाल, सुरेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE