BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 7:58 pm
BIG NEWS : आईशर ट्रक से अवैध शराब की 320 पेटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बर्तन साफ करने के ब्रश के कार्टून की आड़ में किया जा रहा था परिवहन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक आईशर ट्रक में अवैध रूप से परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब की 320 पेटी जब्त कर प्रतापगढ़ जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की धरपकड़ हेतू एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह के निर्देश पर थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ़ गजेन्द्र सिंह पु.नि. के सुपरविजन में एएसआई नगजीराम स.उ.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को हाईवे रोड़ पर नाका बन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोटा की तरफ से एक आईशर ट्रक आई, जिसमें दो व्यक्ति अवैध शराब भरकर गुजरात की तरफ जा रहे हैं। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा प्रभावी नाकाबन्दी कर कोटा की तरफ से सूचना अनुसार बताये नम्बर की आईशर ट्रक आई, जिसे रोक कर चैक की तो ट्रक के अन्दर बडे बडे कार्टुन के अन्दर बर्तन साफ करने के ब्रश के दो या तीन तीन पेकेट मिले जिनको निचे उत्तार कर चैक किये गये तो ट्रक के अन्दर पंजाब निर्मीत ALL SEASONS व ROYAL STAG ROYAL CHALLENGE व MC DOWELL NO-1 ब्राण्ड की कुल 320 कार्टुन अवैध शराब मिली, जिसे जब्त कर उक्त ट्रक चालक प्रतापगढ़ जिले के नई आबादी तालाब रोड छोटीसादडी निवासी 30 वर्षीय पुरण मल रेगर पुत्र ओमप्रकाश रेगर व दाता भेरव मन्दीर के पास छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ निवासी 37 वर्षीय कमलेश पुत्र मुन्ना लाल यादव को गिरफतार किये व घटना में प्रयुक्त ट्रक को जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जब्त शुदा अवैध शराब के सम्बंध में पुछताछ जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-
थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह पु.नि., एएसआई नगजीराम, कानि. सुरेन्द्र पाल, हेमवत सिंह, भजन लाल, बलवंत सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, साईबर सेल के हैड कानि राजकुमार, कानि. गणपत लाल, रामनरेश व प्रवीण।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE