BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 8:06 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़ पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी..., पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना निकुम्भ थाना अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला चित्तौड़गढ़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ० कृष्णा सामरिया के पर्यवेक्षण में एसएचओ निकुम्भ शैलेन्द्रसिंह (पु.नि.) द्वारा कानि. प्रकाश, खेमाराम, अरविन्द व भरत के साथ स्टेट हाइवे पर गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान निम्बाहेड़ा मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर मालनखेड़ी के पास एक सदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस के वाहन को देख कर भागने लगा, जिसे पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर यथास्थिति में रहने हेतु हिदायत की। व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर उसके कब्जे शुदा बैग की तलाशी ली तो बैग में प्लास्टिक की एक पारदर्शी थैली में अफीम भरी हुयी पायी गयी। जिसको तोल किया गया तो प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में भरी अफीम का कुल वजन 01 किलो 400 ग्रमा हुआ। उक्त अफीम को जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के किशनपुरा थाना सिंगोली जिला नीमच हाल सोमीया थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर निवासी 23 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पुत्र लामचन्द सेन को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस थाना निकुम्भ पर एन डी पी एस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी से उसके सहयोगियों एवं अवैध अफीम के आपूर्तिकर्ता एवं खरीददारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE